मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

0
124

मानसून अब अपने आखिरी दौर में हैं लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और ऐसा प्रतीत नहीं लग रहा है कि मॉनसून जाने वाला है प्रदेश में वैसे तो इस समय मानसून की विदाई हो जाती है लेकिन इस बार फिर भारी बारिश होने का मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है मौसम विभाग के अनुसार आज से 17 सितंबर तक प्रदेश के कुमाऊं मंडल और इससे लगे गढ़वाल मंडल के जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गयी है।

LEAVE A REPLY