प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया यानी पीएम प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सभी जिलों में विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पीएम प्रोजेक्ट के तहत चम्पावत के चारों विकासखंड के 13 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि बाराकोट और पाटी विकासखंड के 2-2 स्कूल, लोहाघाट के 3 और चम्पावत विकासखंड के 6 विद्यालय इसके लिए चुने गए हैं। गौरतलब है कि 5 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम श्री प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य ऐसे आदर्श विद्यालय तैयार करना है जो नई शिक्षा नीति के मुताबिक हों। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ स्कूलों की बिल्डिंग को अपग्रेड किया जाएगा। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, लैबोरेटरी, लाइब्रेरी के अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















