सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल

0
120

शहीद रविंद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र सिंह भी सेना में शामिल हैं जबकि छोटा भाई दशरथ लोक निर्माण विभाग में कार्य करता है शहीद रविंद्र सिंह जीआईसी मपया पौड़ी से 12वीं पास करने के बाद सेना में भर्ती हो गए थे वही उत्तराखंड के जवान की शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्थानीय विधायक हरीश धामी और नेता प्रतिपक्ष पाल आर्य ने भी दुख व्यक्त किया है । बता दें कि शुक्रवार को बस हादसे में तीन jCo सहित 16 जवान शहीद हो गए इस हादसे में उत्तराखंड का एक जवान भी शहीद हो गया यह सूचना मिलते ही शहीद के घर में सन्नाटा पसर गया।

बता दें कि रविंद्र सिंह बीते 8 दिसंबर को अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए धारचूला आए थे लेकिन हल्द्वानी पहुंचने पर उन्हें यूनिट की ओर से तुरंत वापस बुला लिया गया था शहीद रविंद्र के चाचा ने बताया कि रविंद्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका है उनकी पत्नी और बेटा बेटी हल्द्वानी में रामपुर रोड पंचायत घर के पास पढ़ाई करते हैं उन्होंने बताया कि रविंद्र 2007 मे सेना में भर्ती हुआ था मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट में रविंद्र थापा का पार्थिव शरीर लाया जाएगा उसके बाद पंत नगर एयरपोर्ट भेजा जाएगा और वहां से उनके मूल निवास ले जाया जाएगा

LEAVE A REPLY