मुख्यमंत्री ने देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया

0
104

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक श्री हरबंस कपूर के नाम से किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने संपर्क स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस के माध्यम से चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया एवं छात्राओं से संवाद भी किया।

LEAVE A REPLY