कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित पीएमएफ़एमई स्टोर में स्थानीय किसानों की ओर से उत्पादित जैविक फल सब्जियों के लिए आर्गेनिक बाजार का शुभारंभ किया, कहा- देहरादून में शीघ्र ही एग्री मॉल बनने जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह ऑर्गेनिक उत्पाद का मार्केट सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टोर के खुल जाने से शहरवासी अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ऑर्गेनिक फल सब्जियां ले सकेंगे।
















