प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन को जनभागीदारी के साथ महिलाओं और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए एक आंदोलन का कियाकरार

0
156

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन को जनभागीदारी के साथ महिलाओं और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए एक आंदोलन करार दिया है। जल जीवन मिशन पर देश भर की ग्राम पंचायतों और पानी समितियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों को पानी और स्वच्छता की सुविधा के लिए दो लाख 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नल के पानी की गुणवत्ता और इसकी आपूर्ति तथा योजना से संबंधित सवालों के जवाब के लिए जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप की शुरूआत की है। श्री मोदी ने कहा कि स्वच्छ पानी और पानी की कमी वैश्विक मुद्दे हैं। उन्होंने भारत के लोगों से स्वच्छ जल के महत्व को समझने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 तक देश में केवल तीन करोड़ घरों में ही नल का पानी उपलब्ध था। श्री मोदी ने कहा कि 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद से अब तक पांच करोड़ घरों को नल से जल याोजना से जोड़ा गया है। आज देश भर के 80 जिलों के एक लाख 25 हजार गांवों के लगभग हर घर को स्वच्छ जल मिल रहा है।

LEAVE A REPLY