प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से देश में तीन करोड़ से अधिक गरीब परिवार लखपति बन गए हैं और केन्द्र सरकार ने इन योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधे एक लाख करोड़ रुपये भेजे हैं।
प्रधानमंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिन के नए शहरी भारत – शहरी परिदृश्य में बदलाव विषय पर आयोजित सम्मेलन-प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।
इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को मालिकाना हक मिला और उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत आवास खरीदने वाली महिलाओं को पंजीकरण शुल्क में छूट दे रही है।
















