प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, पीएम केयर्स से 35 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में स्‍थापित पी एस ए ओ संयंत्र कल राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे

0
145

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान- ऋषिकेश में कल 11 बजे एक समारोह में देश के 35 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के लिए पीएम केयर्स फंड के तहत निर्मित 35 पीएसए ऑक्‍सीजन संयंत्र राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही देश के सभी जिलों में इन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। अभी तक पीएम केयर्स फंड के तहत देशभर में कुल एक हजार दो सौ चौबीस ऑक्‍सीजन संयंत्रों के लिए धनराशि मुहैया कराई जा चुकी है।

इनमें से ग्‍यारह सौ से अधिक संयंत्रों की ऑक्‍सीजन उत्‍पादन क्षमता एक हजार सात सौ पचास मीट्रिक टन प्रतिदिन है। देश के प्रत्‍येक जिले में एक पीएसए ऑक्‍सीजन संयंत्र शुरू करने की योजना में पर्वतीय इलाकों, द्वीपों और दूर-दराज के क्षेत्रों की चुनौतियों का भी सामना करना पडा।

इनके रख-रखाव और देखभाल के लिए सात हजार से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है और इनकी निगरानी वेब नेटवर्क के जरिए की जाएगी। समारोह में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया के अलावा उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल गुरमीत सिंह और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY