मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गंगोत्री विहार में लेफ्टिनेंट कमांडेट स्व. अनंत कुमार कुकरेती के परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया

0
155

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गंगोत्री विहार में लेफ्टिनेंट कमांडेट स्व. अनंत कुमार कुकरेती के परिजनों से भेंट कर शोक व्यक्त किया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि स्व. कुकरेती आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी स्मृति में शहीद द्वारा निर्माण कराया जाएगा। बता दे कुछ दिन पहले माउंट त्रिशूल की चोटी के दौरान पर्वतारोहण कर रहे  नौसेना के 5 जवान समेत 6 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे. शुक्रवार को जोशीमठ में मौसम खराब होने चलते  राहत-बचाव टीम थोड़ा भी आगे नहीं बढ़ पाई थी. इसी वजह से नौसेना के जवानों सहित अन्य व्यक्ति की तलाश के लिए शनिवार की  सुबह 7 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था। इतना जरूर था कि  रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को ही 5 पर्वतारोहियों को सकुशल ढूंढ लिया था. रेस्क्यू टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू के दौरान हिमस्खलन वाले क्षेत्र में बर्फ में उनको चार व्यक्ति पड़े हुए दिखे लेकिन उनकी ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखी जिसके बाद उनको निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, और कुछ घंटे बाद ही निम और सेना की टीम ने चारों के शव बरामद कर लिए.

 

 

LEAVE A REPLY