मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है, वही लोग चारधाम यात्रा के लिए आयें। आज मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने चारधाम यात्रा की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाये। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम सेरूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि ये सुनिश्चित किया जाये कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...






