आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज हरिद्वार में युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वधान में हर की पैड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

0
191

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज हरिद्वार में युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वधान में हर की पैड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण सिंह ने भी भाग लिया। श्री सिंह ने बताया के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत देशभर के 7 सौ 44 जिलों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की थी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य देश को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। वहीं नेहरू युवा केंद्र के संयोजक हिमांशु सिंह का कहना है कि एनएसएस के सहयोग से जिले में अमृत महोत्सव के तहत कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही उसका निस्तारण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास की गंदगी को स्वच्छ रखें और शहर को साफ और सुंदर बनाएं। जिले में 1 माह के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 11 हजार किलो कचरा एकत्रित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY