राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हल्द्धानी में आयोजित एक कार्यक्रम परिवार प्रबोधन में अपने विचार रखें

0
183

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हल्द्धानी में आयोजित एक कार्यक्रम परिवार प्रबोधन में अपने विचार रखें। इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज कुटुंब के आधार पर चलता है। एक दूसरे की निर्भरता को मानकर चलने से समाज में समरसता का भाव रहता है। उन्होंने कहा कि समाज में किसके साथ क्या व्यवहार करना है, यह कुटुंब ही सिखाता है। जैसे घर में हमारी माता है, वैसे ही ये सृष्टि भी हमारी माता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करते हुए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने को जरुरी बताया। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारा कुटुंब स्वार्थ से बंधा नही है। कुटुंब हमारा आर्थिक सहयोगी है। वहीं उन्होंने बच्चों को बाहर कैसे जीवन यापन करना चाहिए या व्यवहार करना चाहिए, इसकी सीख को जरुरी बताया।

LEAVE A REPLY