प्रदेशभर में आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत ‘‘अन्नोत्सव’’ योजना की शुरूआत हो गई है। इसी क्रम में कुमांऊ के चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में योजना के तहत खाद्यान्न बांटा गया। बागेश्वर में जिलाधिकारी विनीत तोमर और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय योजना के तहत खाद्यान्न बांटा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि योजना में 34 हजार 57 राशन कार्डो धारकों को निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। उधर गढ़वाल के चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार समेत अन्य जिलों में भी योजना के तहत खाद्यान्न बांटा गया। चमोली के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में प्रत्येक परिवार को तीन किलो गेंहू और दो किलो चावल प्रतिमाह निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
Home Uncategorized प्रदेशभर में आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत ‘‘अन्नोत्सव’’ योजना की...
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








