केन्द्र ने राज्यों से कहा है कि वे केन्द्रीय बिजली उत्पादन संयंत्रों की गैर-आवंटित बिजली का उपयोग केवल अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए करें। बिजली मंत्रालय के ध्यान में लाया गया है कि कुछ राज्य उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुरूप बिजली की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं और बार बार लोड शैडिंग कर रहे हैं। वे उच्च दामों पर बिजली दूसरे राज्यों को भी बेच रहे हैं। बिजली मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि केन्द्रीय बिजली उत्पादन संयंत्रों की 15 प्रतिशत बिजली गैर-आवंटित रहती है, जिसे केन्द्र सरकार राज्यों के उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार आवंटन करती है। मंत्रालय ने कहा है कि बिजली आपूर्ति करने वाली कम्पनियों की जिम्मेदारी है कि वे सबसे पहले अपने उपभोक्ताओं के लिए बिजली की आपूर्ति करें। वितरण कम्पनियों को आपस में बिजली बेचनी नहीं चाहिए।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








