मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही विभिन्न महाविद्यालय में पदों को स्वीकृति दी

0
130

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति देने के साथ ही विभिन्न महाविद्यालय में पदों को स्वीकृति दी। जिसके तहत हल्द्वानी में नया स्नातक महाविद्यालय खोले जाने के लिए 25 पदों की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा के दन्या स्थित नए स्नातक महाविद्यालय खोले जाने के लिए 16 पदों, हरिद्वार में नवीन स्नातक महाविद्यालय के लिए 27 पदों, पौड़ी के अन्तर्गत खिर्सू में नवीन स्नातक महाविद्यालय के लिए 10 पदों और कल्जीखाल में नए महाविद्यालय के लिए 10 पदों की स्वीकृति प्रदान की।

LEAVE A REPLY