मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि माउंटेनियर्स और ट्रैकर्स के लिए रिस्टबैंड की व्यवस्था की जाए, ताकि सैटेलाइट व अन्य माध्यमों से उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके। सर्च ऑपरेशन्स में इससे काफी सहायता मिलेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा के अलावा ऑफ सीजन टूरिज्म की अपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी के लिए हेलीपैड्स एवं हेलीपोर्ट्स के निर्माण पर जल्द से काम किया जाए। यात्रा मार्गों पर हर 20-30 किलोमीटर पर पानी व टॉयलेट की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि ऐसी ऐप और वेबसाइट तैयार की जाए, जिस पर हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो, ऐप और वेबसाइट को सिटीजन फ्रेंडली एवं ईज़ी टू यूज बनाया जाए। पर्यटन स्थलों को बच्चों के सैर-सपाटे के अनुरूप भी विकसित किया जाना चाहिए।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















