प्रदेश मौसम विभाग की चेतावनी का असर दिखना शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश जारी है। टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल में आज सुबह से बारिश हो रही है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज से 19 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार कल प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, टिहरी व पौड़ी और 19 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पौड़ी जिलों के अनेक स्थानों में भारी बारिश के साथ ही भारी से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय अंचल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। भारी बारिश को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार जिलों में कल सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















