उत्तराखंड में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 52 हो गई है। आज कुमाऊं डिविजन के विभिन्न क्षेत्रों से मलबे में दबे छह और शव निकाले गए। इस डिविजन में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। प्राकृतिक आपदा में 17 लोगों के घायल होने की भी खबर है। नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा 28 मौतें हुई हैं। राज्य में राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से एक हजार तीन सौ से अधिक लोगों को बचाया है। बल ने अपनी बचाव टीमों की संख्या 15 से बढ़ाकर 17 कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच, बद्रीनाथ को छोड़कर चारधाम यात्रा आज फिर से शुरू कर दी गई है। आज करीब आठ हजार तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...















