पिछले 6-7 वर्ष में एनडीए सरकार लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल रही है कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण संभव:पीएम

0
133

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले 6-7 वर्ष में एनडीए सरकार लोगों को यह विश्वास दिलाने में सफल रही है कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण संभव है।
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो के संयुक्‍त सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है और सरकार प्रशासनिक स्तर पर लगातार सुधार कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को अब यह समझ में आने लगा है कि बिना किसी बिचौलिए और कमीशन दिए बिना सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। संयुक्त सम्मेलन गुजरात के केवडिया में हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को यह भरोसा भी हो गया है कि सरकार किसी भी भ्रष्टाचारी को छोडेगी नहीं भले ही वो कितना भी ताकतवर हो।

LEAVE A REPLY