पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि हेलीकॉप्टर से आज 41 लोगों के साथ ही महाराष्ट्र के एक पर्यटक के शव को भी पिथौरागढ़ लाया गया। वहीं जिले में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से ज़िले की कई सड़क मार्गों समेत कृषि और बागवानी को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के लिए आई केद्र की इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने कल और आज ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने चारधाम प्रोजेक्ट के अंतर्गत पिथौरागढ़ से घाट तक निर्मित ऑल वेदर रोड समेत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों और जिले के विभिन्न क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्र से आई टीम के सदस्यों को जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने ज़िले में हुए नुकसान के सम्बंध में विभागवार जानकारी दी।
National
राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी...
uttarakhand
Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा...
देहरादून : Developed India 2047 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण...








