मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा, चम्पावत और पिथौरागढ़ ज़िले में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की

0
133

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा, चम्पावत और पिथौरागढ़ ज़िले में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद देगी। उन्होंने चम्पावत जिला प्रशासन को आपदा प्रभावितों को जल्द सहायात राशि देने के निर्देश दिए। चंपावत जिला मुख्यालय में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी से काम किये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि जिन परिवारों को विस्थापित किया जाना है, उनके लिए जल्द से जल्द स्थान का चयन कर उन्हें विस्थापित किए जाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के धारचूला में आपदा प्रभावितों को 23 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक भी वितरित किए। जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नैनीसैनी एयरपोर्ट के विश्राम गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, जिले में सड़क, संचार, विद्युत और पेयजल समेत सभी मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने को कहा।

LEAVE A REPLY