प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की राजधानी रोम पहुँचे

0
148

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं। इटली सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारियों और इटली में भारत के राजदूत ने श्री मोदी का स्‍वागत किया। इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राधी ने श्री मोदी को कल से शुरू हो रहे दो दिन के शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

शिखर सम्मेलन में जी-20 सदस्य देशों, यूरोपीय संघ और अन्य आमंत्रित देशों तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन लोग, ग्रह और समृद्धि विषय पर केंद्रित होगा।

LEAVE A REPLY