उधम सिंह नगर में AIIMS ऋषिकेश द्वारा सैटेलाइट केंद्र खोला जाएगा

0
177

उधम सिंह नगर में AIIMS ऋषिकेश द्वारा सैटेलाइट केंद्र खोले जाने संबंधित पत्र भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार  निलाम्बुज शरण की ओर से AIIMS ऋषिकेश के डायरेक्टर द्वारा प्राप्त किया गया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भारत सरकार से ऋषिकेश (AIIMS) की भांति कुमाऊं क्षेत्र में भी AIIMS की स्थापना का पुनः अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इससे कुमाऊं क्षेत्र की जनता के साथ उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती जनपदों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

LEAVE A REPLY