अमित शाह आज देहरादून आये और आज ही राज्य में चुनावी मोड का ऐलान कर दिया गया । और देहरादून में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर उत्तराखंड में भजापा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है . कांग्रेस जब भी चुनाव आते ही नए कपड़े सिला लेते हैं. कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो कभी- भी लोक कल्याण का काम नहीं कर सकती. कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है.
आगे उन्होंने कहा पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान यहां आता था तो मेरा काफिला को रोक दिया जाता था. फिर कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे ये बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है. ऐसी तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है.
दअरसल, जब हरदा मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक आदेश जारी किया था जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुक्रवार को छुट्टी देने का ऐलान के साथ रोड में नामज के दौरान नही हटाने का फैसला लिया था।















