थल सेना ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली आयोजन की तिथि जारी कर दी है। गढ़वाल मंडल के कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त और कुमाऊं मंडल के रानीखेत में 20 से 31 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी थल सेना की वेबसाइट ज्वाइंन इंडियन आर्मी डॉट निक डॉट इन पर 30 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। योजना के अन्तर्गत थल सेना, नौसेना और वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती चार साल के लिए होगी। चार साल बाद इनमें से 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को उनकी योग्यता, इच्छा और फिटनेस के आधार पर नियमित किया जाएगा। शेष 75 प्रतिशत अग्निवीर 11 से 12 लाख रुपए के सेवानिधि पैकेज के अधिकारी होंगे। दूसरा करियर शुरू करने के लिए उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र और बैंक ऋण भी दिए जाएंगे। भर्ती 90 दिन में शुरू हो जाएगी और अग्निवीर पुरस्कार, पदक और बीमा के भी हकदार होंगे। पहले चार साल में सैनिकों को 30 से 40 हजार रुपए का मासिक वेतन दिया जाएगा।














