प्रदेश में कई जिलों में 05-06 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट व 07-08 जुलाई को येलो अलर्ट जारी

0
133

मानसून ने पूरे देश में दस्तक दे दी । उत्तराखंड में भी कई दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है ऐसा कोई दिन नहीं पीता जब बरसात ना हो। अब इसी के चलते मौसम विभाग की तरफ से समय-समय पर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया जाता है। हाल के दिनों में मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में  ओले गिरने और मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया था।

मौसम विभाग के चेतावनी के चलते आपदा प्रबंधन भी सचेत हो गया था। और किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए अलर्ट पर है। वहीं इस बार फिर मौसम की तरफ से प्रदेश में कई जिलों में 05-06 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट व 07-08 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है।

राधे की उत्तराखंड में मानसून के समय पहाड़ी इलाकों में आपदा का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसी के चलते मौसम विभाग समय-समय पर अलर्ट जारी कर देता है ताकि किसी भी तरह की आपदा से बचा जा सके या बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY