16 जुलाई को हरेला पर्व पर प्रदेशभर में 15 लाख फलदार पौधे रोपे जाएंगे

0
146

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि 16 जुलाई को हरेला पर्व पर प्रदेशभर में 15 लाख फलदार पौधे रोपे जाएंगे। वे आज देहरादून में वर्चुअल माध्यम से वन विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रत्येक वन पंचायत में 75 पौधे रोपे जाएंगे और उनका संरक्षण भी किया जाएगा। बैठक में श्री उनियाल ने कहा कि प्रदेश में पौधरोपण नीति में परिवर्तन का निर्णय लिया गया है और जल्द इसे धरातल पर उतारा जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि हरेला पर्व पर हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और मुख्यमंत्री भी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY