एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज देहरादून में भाजपा के सांसद और विधायकों से समर्थन मांगा

0
123

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज देहरादून में भाजपा के सांसद और विधायकों के साथ बैठक कर आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन की अपील की। वहीं प्रदेश से दो निर्दलीय विधायकों ने भी श्रीमती मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री रेखा आर्य, चंदन रामदास, सुबोध उनियाल सहित बीजेपी के सभी 47 विधायक और लोकसभा व राज्यसभा के सभी सांसद भी मौजूद रहे। इस बीच श्रीमती मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ तहसील स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए महिला उम्मीदवार हैं तो वहीं विपक्ष की तरह से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेगी। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है।

द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा की आदिवासी महिला नेता हैं और झारखंड की गवर्नर रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में 20 जून 1958 को एक आदिवासी परिवार में हुआ था। द्रौपदी ने अपने गृह जनपद से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद भुवनेश्वर के रामादेवी महिला महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी होने के बाद एक शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया।

LEAVE A REPLY