कहते हैं कि अगर शरीर फिट रहे तो कोई भी मुकाम हासिल करने पर समय नहीं लगता है कुछ ऐसा ही 20 साल की 50 साल की नहीं बल्कि 94 साल की एक महिला ने कर दिखाया है यह महिला एक धावक है। जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
भारत की 94 वर्षीय धावक भगवानी देवी ने फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा का स्वर्णपदक जीता है।उन्होंने 100 मीटर की दूरी 24.74 सेकेंड में दौड़कर पूरी की।
इसके अलावा भगवानी देवी ने शॉटपुट में भी कांस्य पदक हासिल किया।
वही इससे पहले हम लोगों ने मिल्खा सिंह को इतना फिट देखा था। मिल्खा सिंह 98 की उम्र तक काफी फिट नजर आते थे और वह हर रोज फिट रहने के लिए दौड़ते थे लेकिन पिछले साल कोरोनावायरस के कारण उनकी मौत हो गई। और भारत ने देश का एक महान धावक को खो दिया।
















