मुख्यमंत्री ने चम्पावत में लगभग 1 सौ 3 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

0
124

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में लगभग 1 सौ 3 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा- आने वाले समय में चम्पावत विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करेगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विभिन्न विभागों के लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए लोगों की जन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बता दे प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार को 100 दिन हुए तबसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताबा तोड़ फैसले ले रहे हैं। हर दिन किसी ना किसी विकास के कामों की घोषणा कर रहे हैं। और लंबित कामों को शीघ्र ही पूरा कर वा रहे है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 मई को चंपावत के विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने गियर बदला  और विकास कार्यों पर ताबड़तोड़ फैसले लिए

 

 

 

LEAVE A REPLY