मुख्य सचिव ने देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक ली

0
146

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए लोगों को जागरूक करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलास्तरीय टास्क फोर्स को एक्टिव मोड पर रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबन्ध को लागू करवाया जाए। उन्होंने कौन से प्लास्टिक बैन हैं, कौन से नहीं इस पर छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाएं। साथ ही कहा कि स्कूलों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्लास्टिक के विकल्प को बढ़ावा दिया जाए।

LEAVE A REPLY