प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दो सौ करोड़ टीके लगाये जाने का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए टीके लगाने वालों की सराहना की

0
137

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दो सौ करोड़ टीके लगाये जाने का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए टीके लगाने वालों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा है कि टीकाकरण करने वालों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वास्थ्य सहायता कर्मचारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था। इस महीने की 17 तारीख को देश ने दो सौ करोड़ टीके लगाने का महत्वपूर्ण लक्ष्‍य हासिल किया।

LEAVE A REPLY