मसूरी के चामासारी गांव में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया:कृषि मंत्री

0
128

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी के चामासारी गांव में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया, कहा- मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना को पूरे प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। इस मौके पर काबिना मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने मौनपालन को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक शुरुआत की है। जोशी ने कहा कि योजना के तहत चामासारी गांव में 500 मौनबॉक्स बाटने का लक्ष्य रखा गया है,

आज 50 बॉक्स किसानों को वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने आधिकारियों को मौन पालन के अलावा चमासारी के आसपास के गांवों में सेब, किवी, अखरोट के प्लांटेशन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही इस पूरे क्षेत्र को फलपट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

 

LEAVE A REPLY