कल द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्‍ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी

0
167

नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कल सुबह सवा दस बजे संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में भारत के राष्‍ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी। निवर्तमान राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द और नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक तरीके से केन्‍द्रीय कक्ष पहुंचेंगे। भारत के प्रधान न्‍यायाधीश एन० वी० रमना की उपस्थिति में श्रीमती मुर्मू शपथ लेंगी। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद राष्‍ट्रपति का संबोधन होगा। केन्‍द्रीय कक्ष में आयोजित समारोह के समापन के बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति भवन के लिए प्रस्‍थान करेंगी। राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्‍हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को यथोचित सम्मान दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY