उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में कावड़िया गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं। अब तक एक करोड़ से अधिक कांवड़िये गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को जा चुके हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों पर लंगर, शौचालय और पीने के पानी की पूरी व्यवस्था की गई हैं।
बता दें कि इससे पहले प्रशासन की ओर से या अंदेशा लगाया गया था कि इस बार करीब 4 करोड का कावड़िया हरिद्वार पहुंचेंगे जो 2 साल पहले यानी कोरोना से पूर्व आए कावड़ियों का रिकॉर्ड से भी आगे निकल जाएंगे। साल 2019 में करीब 3:30 करोड़ कावड़िया हरिद्वार पहुंचे थे लेकिन 2020-21 में कोरोना के कारण हरिद्वार में कांवरियों की किस संख्या सीमित कर दी गई थी। जिसके चलते काफी कम शिव भक्त हरिद्वार पहुंचे थे लेकिन इस बार ऐसा लग रहा जो संख्या प्रशासन की तरफ से बताई गई थी शायद उससे भी आगे कावड़ियों की संख्या निकल जाएगी।
















