प्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेज़ी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि कोविड संक्रमण रोकने के लिए पांच सूत्रीय रणनीति जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण और कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन सुनिश्चित कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी में कहा गया है कि सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना जरूरी है। अस्पतालों में कोविड रोगियों के इलाज के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजनयुक्त बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और जरूरी दवाइयां उपलब्ध हों। राजकीय और निजी अस्पतालों में रोजाना कोविड संक्रमित मरीजों की सूचना ली जाए और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाए। हलके लक्षण वाले रोगियों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जाए।
National
JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को...
JDU Candidate List : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।...
uttarakhand
Chardham : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए...
Chardham : इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी तैयार...
















