कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर त्रिवेणी घाट पर पुलिस अफसरों ने पुलिसकर्मी, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ की गंगा आरती

0
124

कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा आरती कर माँ गंगा का लिया आशीर्वाद। तत्पश्चात जय फार्म में ADG लॉ एंड ऑर्डर  वी मुरुगेशन  ने कावड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और समस्त कर्मियों हेतु रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।

वही इससे पहले प्ररदेश में शिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाई गई। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार के मंदिरों में देररात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। दक्ष मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विशेश्वर पुरी महाराज बताते हैं कि ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव अपनी ससुराल में ही विराजमान रहते हैं। ऐसे में यहां जलाभिषेक का बड़ा महत्व है।

वही प्रदेश में चल रही कांवड यात्रा मंगलवार  संपन्‍न हो गई थी 7 वार्षिक कांवड यात्रा दो वर्ष के अंतराल के बाद हुई है। कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से यह यात्रा रद्द कर दी गयी थी।
इस यात्रा में ज्‍यादातर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा की जबकि कुछ लोगों ने लंबी दूरी की यात्रा न कर पाने की स्थिति में व्‍यक्तिगत वाहनों का सहारा लिया। कई गैर सरकारी संगठन यात्रा के दौरान कांवडियों की मदद के लिए आगे आए और उनके रहने तथा खान-पान की व्‍यवस्‍था की।

LEAVE A REPLY