मुख्यमंत्री ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

0
139

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला अभिलेखागारों का आधुनिकीकरण, राजस्व पुलिस व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण किये जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरलीकरण, निस्तारीकरण व समाधान के मंत्र पर काम किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए कैम्प लगाए जाएं और तहसीलदारो को भी स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार दिया जाए। श्री धामी ने कहा कि राजस्व परिषद, कलेक्ट्रेट व कमिश्नर कार्यालय ई-ऑफिस से जोड़े जाएं और जिलाधिकारी महीने में चार बार दूरस्थ क्षेत्रों में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करें।

LEAVE A REPLY