भारोत्‍तोलन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में राष्‍ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए कल पहला स्‍वर्ण पदक जीता

0
131

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कल मीराबाई चानू ने भारोत्‍तोलन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में राष्‍ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए कल पहला स्‍वर्ण पदक जीता, वहीं बिंदिया रानी देवी ने 55 किलोग्राम में रजत पदक अपने नाम किया।

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विजेताओं को बधाई दी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कल भारत ने चार पदक अपने नाम किए। चारों पदक भारोत्‍तोलन में आए। महिलाओं में तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंदिया रानी ने रजत, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने रजत पदक और गुरुराज पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक तालिका में भारत एक स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य पदक लेकर आठवें, जबकि ऑस्‍ट्रेलिया 13 स्‍वर्ण के साथ पहले स्‍थान पर है। उसके बाद ब्रिटेन है।

LEAVE A REPLY