कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल के बीच पाइनस के पास हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

0
116

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत और पुलिस उप महानिरीक्षक निलेश आनंद भरणे ने आज भवाली और नैनीताल के बीच पाइनस के पास हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बताया कि भूस्खलन लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में सक्रीय है और इससे भवाली व ं नैनीताल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। आयुक्त ने भूस्खलन का मलबा साफ कर बंद सड़क खोलने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को दिए हैं। वहीं पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में भारी बारिश से नुकसान की जानकारी मिली है। जोगड़ी और रैतपुरा गांव में खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेतों को नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने आज सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग और बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

LEAVE A REPLY