मसूरी में पिछले 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

0
125

मसूरी में पिछले 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन होने से कई सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं। भारी बारिश के चलते पर्यटन स्थल केम्पटी फाल का जलस्तर बढ़ गया है और दुकानों में मलबा भर गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इसके आसपास की जगहों को खाली करा लिया है।

बता दे कि जब से मानसून ने दस्तक दी है प्रदेश में पिछले एक महीने से बारिश हो रही है। बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो  गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश हो रही है वही पहाड़ो में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रो में  लैंड स्लाइडिंग हो रही है इस चलते प्रशासन की और से भी एतिहात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY