उत्तराखण्ड कोविड अपडेट प्रदेश में आज 346 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 3 संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गयी है। आज शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 85 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1925 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 94.20 प्रतिशत है।
बता दें कि पिछले 1 साल में यहां कोरोनावायरस का सबसे बड़ा आंकड़ा है जो यह बताता है कि करो ना ने वापस दस्तक दे दी है क्योंकि दूसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा देखा गया है । वही दूसरी तरफ कोरोना से बचने के सरकार की तरफ से तीसरी ड़ोज को चलाया गया है। और लोगों को यह अपील की है कि वहां कोरोना से बचने के लिए तीसरी वैक्सीन की डोज को जरूर लगाएं। वही अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के वैक्सीन के डोज लगने शुरू हो गए।
















