सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार व नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया:मुख्यमंत्री

0
127

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार व नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। आज देहरादून में सुशासन, पारदर्शीं और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को 2 करोड़ रूपये रिवॉल्विंग फंड देने की भी घोषणा की। श्री धामी ने कहा कि 1064 एप के माध्यम से अब तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं और जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है।

LEAVE A REPLY