बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों के छठे दिन कल भारत ने पांच पदक जीते

0
140

22वें राष्‍ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद में दो दश्‍मलव 2-2 मीटर छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स इतिहास में हाई जम्‍प में भारत का यह पहला पदक है। भारत्‍तोलन में लिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरदीप सिंह ने 109 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में कांस्‍य पदक जीता। लवप्रीत सिंह ने 109 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

वही राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है बात करें अगर हम मेडल टैली की तो इस टैली में सबसे आगे एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया है ऑस्ट्रेलिया के बाद ब्रिटेन और न्यूजीलैंड है भारत मेडल टैली में सातवें नंबर पर है वही बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो उसने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं ऑस्ट्रेलिया ने करीब 46 गोल्ड मेडल , 38 सिल्वर,39  ब्रोंज मेडल  अपने नाम किया है, यानि टोटल मैडल 123 जीते है।  भारत की बात की जाए तो  5 गोल्ड मेडल 6 सिल्वर मेडल 07 ब्रोंज मेडल जीते हैं, भारत ने टोटल 18 मेडल अपने नाम किए हैं।

LEAVE A REPLY