राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार स्थित योगपीठ में आयोजित जड़ी-बूटी दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आज़ाद के अमृतमहोत्सव के अंर्तगत जड़ी-बूटी व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धती पर आधारित 75 पुस्तकों का विमोचन व 51 नई औषधियों का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में नेचुरोपैथी डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान दुनिया ने आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाया और इसका लाभ पाया। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में तिरंगा फहराने के लिए 50 हज़ार राष्ट्रीय ध्वज (प्रतीकात्मक रूप से) भेंट किए
वही इस मौके पर रामदेव द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देने की पहल की और कहा कि हमें आयुर्वेदिक पद्धति को पूरे विश्व में प्रचार प्रसार करना है ताकि दुनिया को यह पता लग सके भारत की पद्धति कितनी कारगर है।
















