स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस ने लगाए ‘गो बैक’ ‘गो बैक’ के नारे

0
124

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज रक्षाबंधन के एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच रही है जहां उनके स्वागत के लिए भाजपाई कई दिन से तैयारी कर रहे हैं वहीं कांग्रेस ने उत्तराखंड आगमन पर केंद्र मंत्री का विरोध किया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा गो बैक गो बैक के नारे के साथ काला कपड़ा लहरा कर स्मृति ईरानी को वापस जाने को कहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस ने   बीजापुर गेस्ट हाउस के पास स्मृति ईरानी के   विरुद्ध नारे लगा कर अपना आक्रोश जताते हुए कहा की आज महंगाई चरम पर है लेकिन केंद्रीय मंत्री कुछ नहीं बोल रही हैं जब वह विपक्ष में थी।

महंगाई बढ़ने पर व सड़कों पर चूड़ियां लेकर आ जाती थी और प्रधानमंत्री को चूड़ी पहन ले के लिए बोलती थी लेकिन आज वह चुप है आखिर क्यों? आखिर क्यों नहीं वह सड़कों पर नही उतरकर  महंगाई का विरोध नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY