प्रदेश की 12 महिलाओं को वीर बाला तीलू रौतेली और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया

0
144

राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह ने आज देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश की 12 महिलाओं को वीर बाला तीलू रौतेली और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य कि रीढ़ यहां कि महिलायें हैं। उन्होंने कहा कि उनमें अपार क्षमताएं हैं और महिलायें समाज में क्रांति ला सकती हैं और लाती भी रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि तीलू रौतेली सम्मान हासिल करने वाली महिलायें आज कि जीती-जागती तीलू रौतेली हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। उनका लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं इस दौरान वहीं इस दौरान काफी संख्या में मौजूद रहे साथ ही  महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और वन मंत्री सुबोध उनियाल भी इस उपलक्ष में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY