अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा:डीजीपी

0
132

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा और खराब कार्य करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैफिक के संबंध में जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाएगा।

देहरादून जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रतिमाह यातायात कर्मियों के कार्यों की समीक्षा यातायात निदेशालय व पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक हल्कावार यातायात की सुगमता और सड़क दुर्घटना में कमी के आधार पर यातायात निरीक्षक से आरक्षी तक की जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी, न कि चालान के आधार पर।

इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का हौसला भी बढ़ाया और यह का कि जिस तरह से पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अपने काम पर जाते हैं वह भी काफी काबिले तारीफ है जिससे राज्य पुलिस पूरे देश में मान बढ़ा है।

LEAVE A REPLY