पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश के पशुपालकों की आय में वृद्धि और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, कहा- सरकार वर्ष 2025 तक राज्य को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज देहरादून में बहुगुणा ने वर्चुअल माध्यम से विभागीय अधिकारियों को विभागों की कार्य नीतियों और कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही दूध व डेयरी के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने को कहा।
दरअसल प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि उत्तराखंड में उत्पादन बढ़ाने के साथ युवाओं को भी इससे जोड़ा जाए इसके तहत समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इसीलिए अब अरे सरकार राज्य को इस क्षेत्र में सबसे आगे रहने का लक्ष्य बना रही है।
















