उत्तरकाशी में भूस्खलन के चलते कई सड़के अवरूद्ध

0
119

प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तरकाशी में भूस्खलन के चलते कई सड़के अवरूद्ध हो गयी हैं। तमिलनाडु से गंगोत्री धाम के दर्शन करने आया एक व्यक्ति गंगा घाट पर स्नान करते समय बह गया। रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। उधर, पुरोला में आई बाढ़ में एक एटीएम समेत छह दुकानें बह गईं। बैंक मैनेजर चंचल जोशी ने बताया कि एटीएम में लगभग साढ़े 24 लाख रुपये की नकदी थी। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू और सिलक्यारा के बीच कई जगह मलबा आने से बंद हैं। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला, पकौड़ा नाला, बन्दरकोट में भूस्खलन के चलते बंद है। बीआरओ व एनएच विभाग के कर्मचारी बंद सड़कों को खोलने में जुटे हुए हैं। इस बीच खरादी में मुख्य बाजार के पास बरसाती नाला उफान में आने से सड़क पर मलवा आ गया है।

प्राकृति आपदा की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, टिहरी जिले में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 02 राज्य मार्ग, 01 प्रमुख जिला मार्ग, 07 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।

LEAVE A REPLY